ढाका में भारतीय उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी भारत लौट रहे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Aug 2024 12:17 PM
ढाका में भारतीय उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी भारत लौट रहे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित भारतीय उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी और उनके परिवार के सदस्य स्वेच्छा से भारत लौट रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, उच्चायोग में सभी भारतीय राजनयिक ढाका से ही काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय उच्चायोग काम कर रहा है। बांग्लादेश में पिछले कुछ दिन में तेजी से राजनीतिक हालत बदले हैं। शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और वह सरकार विरोधी अभूतपूर्व प्रदर्शनों के बाद ढाका से दिल्ली के समीप ंिहडन हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद भंग कर दी और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। प्रेस सचिव मोहम्मद जैनुल आब्दीन ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और ‘भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन’ के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बंगभवन (राष्ट्रपति आवास) में हुई बैठक में किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किए जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav