आरसीबी के लिए चेपक में खेलना बड़ी चुनौती, टीम संयोजन में बदलाव की जरूरत: वाटसन

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 27 Mar 2025 01:42 PM
आरसीबी के लिए चेपक में खेलना बड़ी चुनौती, टीम संयोजन में बदलाव की जरूरत: वाटसन
ऑडियो सुनें

चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आॅलराउंडर शेन वाटसन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को शुक्रवार को चेन्नई सुपरंिकग्स के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में चेपक की पिच की जरूरत के अनुसार अपने टीम संयोजन में बदलाव करना होगा।

आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन वाटसन का मानना ??है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वाटसन ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, ‘‘ आरसीबी के लिए चेपक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपरंिकग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपरंिकग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी। लेकिन कोई गलती नहीं करें – चेपक एक किला है।’’

अपने आईपीएल करियर में सुपरंिकग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वाटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वाटसन ने कहा, ‘‘सुपरंिकग्स का पूरा ढांचा चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरूआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपरंिकग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे वाटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital