प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 May 2023 04:43 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को सोमवार को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने स्क्रीन पर प्रतीकात्मक रूप से हरी झंडी दिखा कर गुवाहाटी स्टेशन से ट्रेन रवाना की, जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर में पर्यटन, शिक्षा, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा देगी।
गुवाहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलाई गई अर्द्ध उच्च गति की यह ट्रेन असम एवं पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क सेवा को मजबूत करेगी।

मोदी ने कहा कि पिछले नौ साल में रेलवे नेटवर्क से जुड़े सभी राज्यों के साथ पूर्वोत्तर भारत ने ढांचागत विकास देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ढांचागत विकास बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए है, जो असल सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता को दिखाता है।’’ यह अत्याधुनिक ट्रेन क्षेत्र के लोगों को तेज गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को पांच घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि इस मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में छह घंटे 30 मिनट का समय लेती है। प्रधानमंत्री ने 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों को भी राष्ट्र को सर्मिपत किया और असम के लुमंिडग में नवनिर्मित डेमू/मेमू शेड का भी उद्घाटन किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav