प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की नयी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से की बातचीत

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की नयी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बात की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। ताकाइची (64) देश की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने शिगेरु इशिबा का स्थान लिया है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।

उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग पर केंद्रित भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए कि भारत-जापान के बीच मजबूत संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button