प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी…

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन सर्मिपत करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!”

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।
आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button