पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता
भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? भारत किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा? और व्यापार बाधाएं कैसे कम होंगी? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

पीएम मोदी की तरफ से साझा किए गए संस्कृत श्लोक का अर्थ है कि धन सही कर्मों से अर्जित होता है। श्लोक में लिखा है, ‘यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और अनुशासन से सुरक्षित रहने पर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।’ बता दें कि, पीएम मोदी ने यह पोस्ट भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button