प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: रूस

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 04:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: रूस
ऑडियो सुनें

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी। पेसकोव ने कहा, ‘‘भारत का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं होगा।’’

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नौ मई के इस कार्यक्रम में मोदी के स्थान पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह भाग ले सकते हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनंिफग को यहां इस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर ‘विक्टरी परेड’ देखने के लिए आमंत्रित किया था।

शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉस्को में लगभग 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारियां की जा रही हैं। नौ मई, 1945 को मित्र राष्ट्रों की नाजी जर्मनी पर विजय हुई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital