बीजापुर में चार नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, IED बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Feb 2024 03:43 PM
बीजापुर में चार नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, IED बरामद…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुटरू क्षेत्र के कट्टूर गांव के एक बाजार से इन्हें पकड़ा गया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम सुदरू माडवी, राम बेदजा, बुधराम ताती और सुखराम कलमू है.

इन आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है और बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने की योजना बनाई थी. एसपी यादव ने आगे बताया कि “जिला रिजर्व गार्ड की एक टीम और स्थानीय पुलिस ने रानीबोदली, कुटरू, मुकरम और ताड़मेर इलाकों में एक नक्सल विरोधी गश्त पर इन्हें गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से एक टिफिन बम, एक पेंसिल सेल पैकेट, डेटोनेटिंग कॉर्ड, सुरक्षा फ्यूज, इलेक्ट्रिक सामान, तार, पटाखे जब्त किये गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav