पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Mar 2023 08:00 PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची पुलिस
ऑडियो सुनें

लाहौर/इस्लामाबाद. इस्लामाबाद पुलिस मंगलवार को पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जामनती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची है।

न्यायाधीश को धमकी मामले में इमरान खान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक

पाकिस्तान की एक अदालत ने पिछले साल यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट पर 16 मार्च तक के लिए रोक लगा दी।‘डॉन न्यूज’ की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu