उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 02:35 PM
उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर शनिवार को पांचवें और अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से पहले जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। प्रशन पत्र लीक होने के आरोपों के बाद 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। प्रदेश में पुलिस के 60,000 से अधिक पदों को भरने के लिए नये सिरे से परीक्षा कराना आवश्यक हो गया था। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम विभिन्न जिलों में अर्भ्यिथयों को मुफ्त बस सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav