पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद विस्फोटक सामग्री जब्त की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Feb 2024 02:07 PM
पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद विस्फोटक सामग्री जब्त की
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली: गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद कुछ विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और अन्य चीजें जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि उन्हें बुधवार शाम को खुफिया जानकारी मिली थी कि सशस्त्र नक्सली कैडर कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर वांगेतुरी से सात किलोमीटर पूर्व में हिद्दुर गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का मकसद नई खुली पुलिस चौकियों की रेकी करना और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देना था।

उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 यूनिट के जवानों की एक टीम को इलाके में तलाशी अभियान पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान शाम करीब सात बजे हिद्दुर गांव से करीब 500 मीटर दूर नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, तार के बंडल, आईईडी बैटरी, सौर पैनल, नक्सली साहित्य और बैग समेत अन्य चीजें जब्त कीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav