पुरी के जगन्नाथ मंदिर में ‘अनधिकृत’ प्रवेश के लिए पोलैंड की महिला को हिरासत में लिया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 23 Mar 2024 10:46 PM
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में ‘अनधिकृत’ प्रवेश के लिए पोलैंड की महिला को हिरासत में लिया गया
ऑडियो सुनें

पुरी. ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में ‘अनधिकृत’ रूप से प्रवेश करने के आरोप में शनिवार को पोलैंड की एक महिला को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक एक सेवक ने विदेशी महिला को मंदिर में ‘बैसी पहाचा’ के पास देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने कहा कि पोलैंड की इस महिला को श्रीजगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया हैं, जो मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता है. उन्होंने बताया कि उसके पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है. पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि वह पिछले साल भी भारत आई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu