राष्ट्रपति मुर्मू का 19 मार्च से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा, राम मंदिर में करेंगी दर्शन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Mar 2026 02:36 PM
राष्ट्रपति मुर्मू का 19 मार्च से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा, राम मंदिर में करेंगी दर्शन
ऑडियो सुनें

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह अयोध्या और मथुरा का जाएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी। उसी दिन वह मथुरा पहुंचकर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति इसके बाद वृंदावन के प्रेम मंदिर जाएंगी। मुर्मू 20 मार्च को वृंदावन के वराह घाट के पास परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री प्रेमानंद जी महाराज आश्रम (श्री हित राधा केली कुंज) जाएंगी। वह वृंदावन में बाबा नीब करौरी की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। मुर्मू, वृंदावन में उड़िया बाबा आश्रम और दावनल कुंड भी जाएंगी।

राष्ट्रपति 20 मार्च को वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (धर्मार्थ अस्पताल) के नए आॅन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी और वृंदावन के वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी। मुर्मू 21 मार्च को गोवर्धन स्थित दंगहाटी मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में भाग लेंगी (सुबह 8:50 बजे)।
इसके बाद वह सुबह नौ बजे गोवर्धन की परिक्रमा करेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav