राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में कब्जाए गए क्षेत्रों में रूसी सैनिकों से मुलाकात की

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का मंगलवार तड़के दौरा किया। यह मार्च से रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों का उनका दूसरा दौरा है। क्रेमलिन की ओर से जारी और रूस के सरकारी टेलीविजÞन पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा करते दिखे। इसमें पुतिन जंग के हालात के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचते दिखते हैं।

इसके बाद वह पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की कमांडर से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय रवाना हुए। इन दोनों ही स्थानों पर पुतिन ने ‘आॅर्थोडॉक्स ईस्टर’ के मौके पर सेना को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व रविवार को मनाया गया।

रूस ने पिछले साल सितंबर में खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ डोनेत्स्क और जÞापोरिज्जिया क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया था लेकिन अधिकतर देशों ने इसे अवैध करार दिया था। क्रेमलिन की ओर से इन क्षेत्रों की यात्रा से संबंधित जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना नामुमकिन है। यूक्रेन में रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र में यह पुतिन का दूसरा दौरा है। पिछले महीने पुतिन ने मारियुपोल शहर का दौरा किया था जिसपर रूस के सैनिकों ने पिछले साल मई में कब्जा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button