प्रधानमंत्री जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है: राहुल गांधी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 01:49 PM
प्रधानमंत्री जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की गारंटी और ‘मोदी की गारंटी’ में फर्क़ साफ़ है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस की गारंटी : ंिहदुस्तानियों की सरकार, महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह, युवाओं को एक लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी, 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती और किसानों को कानूनी एमएसपी।”

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी की गारंटी का मतलब ‘अडानियों’ की सरकार, देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में, चंदे के धंधे वाला वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खत्म, किसान पाई-पाई का मोहताज। ” राहुल गांधी ने कहा कि दोनों गारंटी में फर्क साफ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ंिहदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी और मोदी जी जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से निकल गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav