प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 01:42 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और कामना की कि श्रद्धा व भक्ति का यह पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा तथा नए उत्साह का संचार करे। दक्षिण पूर्वी राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे मोदी ने सोशल नेटर्विकंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई।

श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!” जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाई जाती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav