प्रधानमंत्री मोदी जगदलपुर में ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे है…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 01:17 PM
प्रधानमंत्री मोदी जगदलपुर में ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे है…
ऑडियो सुनें

बस्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के जगदलपुर में ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित कर रहे है। बता दें कि साल 2003-04 और 2008 के चुनाव में भाजपा का बस्तर में जबरदस्त वर्चस्व था। लेकिन 2013 के चुनाव में भाजपा केवल 4 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी।

वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 में से 11 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया था। दंतेवाड़ा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भीमा मंडावी ने जीत हासिल की थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव से पहले BJP MLA की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जिसके बाद उप चुनाव हुआ और इस सीट को कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले लिया। वर्तमान में बस्तर की सारी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सड़क और सभा स्थल तक करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। इनमें DRG, STF, CRPF, जिला पुलिस बल समेत अन्य फोर्स के जवान हैं। BDS और डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा स्थल की 150 से ज्यादा CCTV कैमरे से निगरानी की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav