महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने योगी से की बात

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 01:26 PM
महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने योगी से की बात
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तड़के महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उन्हें तत्काल सभी सहायता उपाय करने को कहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कुंभ के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अब तक तीन बार मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं और स्थिति को सामान्य बनाने तथा राहत के लिए निर्देश दे रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सभी सहायता उपाय करने को कहा।” मौनी अमावस्या पर पवित्र स्रान के लिए संगम पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार तड़के अनियंत्रित हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

इस घटना को देखते हुए अखाड़ों ने मौनी अमावस्या के लिए अपना पारंपरिक अमृत स्रान कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख संतों से बात कर उनसे अमृत स्रान करने का आग्रह किया है। मेला क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम और अन्य घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital