प्रधानमंत्री मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर से चुनाव प्रचार अभियान का करेंगे आगाज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 01:20 PM
प्रधानमंत्री मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर से चुनाव प्रचार अभियान का करेंगे आगाज…
ऑडियो सुनें

जबलपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई है। यहां पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं बीजेपी ने भी कमर कसते हुए चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पहले चरण में अब पीएम नरेंद्र मोदी भी एमपी प्रचार की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।

सपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन: विवेक तन्खा समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचे पन्ना, वीडी शर्मा पर साधा निशाना, बीजेपी से पूछे 5 सवाल 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबलपुर आगमन होने जा रहा है, पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चालू कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को शाम 5.50 पर ढूंढना एयरपोर्ट पर उतरेंगे, उसके बाद सीधे वहां से उनका काफिला बड़ा फुवारा पहुंचेगा और वहां से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होकर मिलौनीगंज पर खत्म होगा। प्रधानमंत्री अपना करीब ढाई किलामीटर का रोड शो खत्म करने के बाद डूमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के पहले आज बीजेपी के संभागीय कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत तमाम भाजपा के विधायक और संगठन के नेता मौजूद रहे बैठक में इस बात पर चर्चा की गई थी किस तरह प्रधानमंत्री के इस दौरे को भव्य रूप दिया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें 31 एसपीजी के अधिकारी शामिल रहेंगे। जिसमें डीआईजी स्तर की अधिकारी भी है, वहीं 65 राजपत्रित अधिकारी भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहेंगे। जिसमें 15 आईपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे वहीं उनकी सुरक्षा में जबलपुर जिला पुलिस बल के अलावा 2000 विशेष बल अतिरिक्त मौजूद रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav