प्रियंका चोपड़ा जोनस को ‘गोल्ड हाउस गाला 2025’ में सम्मानित किया जाएगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 05:46 PM
प्रियंका चोपड़ा जोनस को ‘गोल्ड हाउस गाला 2025’ में सम्मानित किया जाएगा
ऑडियो सुनें

मुंबई: भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को हॉलीवुड और बॉलीवुड में उनके कार्य के लिए अगले महीने ‘गोल्ड हाउस गाला 2025’ में ‘ग्लोबल वैनगार्ड’ सम्मान मिलेगा। अभिनेत्री को ंिहदी सिनेमा और हॉलीवुड में ‘कृष’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बर्फी’, ‘डॉन’, ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ जैसी कई फिल्मों में अदाकारी के माध्यम से उन्हें जाना जाता है।

एशियाई प्रशांत और बहुसांस्कृतिक उत्कृष्टता के प्रमुख उत्सव के रूप में जाना जाने वाला गोल्ड गाला 2025 ए100 सूची पर प्रकाश डालने के लिए 600 से अधिक प्रभावशाली मेहमानों को एक साथ लाएगा। लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित म्यूजिक सेंटर में 10 मई को चौथा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में ‘लाइफ आॅफ पाई’ फिल्म निर्माता एंग ली, नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग, ‘मोआना- 2’ के कलाकार और निर्माता ‘विकेड प्रसिद्ध निर्देशक जॉन एम चू, गायक-गीतकार और संगीतकार लॉफी, कोरियाई-अमेरिकी लेखक और पत्रकार मिन जिन ली, पोकेमॉन के सीईओ त्सुनेकाजू इशिहारा (पिकाचु के साथ), अमेरिकी गायक और रैपर एंडरसन पाक और ग्रैमी पुरस्कार विजेता कलाकार मेगन थी स्टैलियन, ओलंपियन और पैरांिलपियन सुनी ली को भी सम्मानित किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital