प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगी: तेलंगाना मुख्यमंत्री

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 23 Nov 2024 01:12 PM
प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगी: तेलंगाना मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा निश्चित रूप से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तीन घंटे की मतगणना के बाद कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा दो लाख से अधिक मतों के साथ आगे हैं।

रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केरल के वायनाड में हुए उपचुनाव में मतगणना के दिन पहले रुझान हमारी नेता प्रियंका गांधी के लिए बड़ी शुरुआती बढ़त है। उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों के आशीर्वाद से प्रियंका गांधी शानदार जीत के साथ पहली बार सांसद बनेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital