नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 02:11 PM
नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे: पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया, ह्लनवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को सूचना मिली थी कि एक आवासीय इलाके में एक मकान में वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा। घोरपड़े ने बताया कि टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav