समुद्र के ऊपर से गुजरने के दौरान मदद के संदेश के बाद क्वांटास के विमान को सुरक्षित उतारा गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Jan 2023 12:27 PM
ऑडियो सुनें

सिडनी: न्यूजीलैंड से आए क्वांटास के एक विमान ने बुधवार को समुद्र के ऊपर से गुजरने के दौरान मदद के लिए संदेश जारी किया जिसके बाद विमान को सिडनी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। न्यूजीलैंड के आॅकलैंड से आने के बाद ‘क्वांटास फ्लाइट 144’ के लिए आपातकालीन सेवाएं रवाना हुईं।

कई समाचार वेबसाइट ने बताया कि प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ रहे विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। बोइंग 737 जेट में दो इंजन हैं। एयरर्सिवसेज आॅस्ट्रेलिया के अनुसार, जब कोई उड़ान गंभीर और आसन्न खतरे में होती है और तत्काल सहायता की आवश्यकता होती है, तो मदद के लिए एक संदेश जारी किया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav