संसदीय प्रणाली में मोदी के विकल्प का सवाल अप्रासंगिक: थरूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 08:10 PM
संसदीय प्रणाली में मोदी के विकल्प का सवाल अप्रासंगिक: थरूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प से जुड़ा सवाल ”अप्रासंगिक” है क्योंकि संसदीय प्रणाली में लोग किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि एक पार्टी या दलों के गठबंधन को चुनते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प विपक्ष के पास ऐसे अनुभवी, सक्षम और विविध नेताओं का समूह है जो लोगों की समस्याओं के प्रति उत्तरदायी होंगे और व्यक्तिगत अहंकार से प्रेरित नहीं होंगे.

थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एक बार फिर एक पत्रकार ने मुझसे एक ऐसे व्यक्ति को चिह्नित करने को कहा है जो मोदी जी का विकल्प हो सकता है. यह सवाल संसदीय प्रणाली में अप्रासंगिक है.” तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ”हम किसी व्यक्ति (राष्ट्रपति प्रणाली की तरह) को नहीं चुन रहे हैं, बल्कि एक पार्टी या दलों के गठबंधन को चुन रहे हैं. यह गठबंधन उन सिद्धांतों और दृढ़ विश्वासों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है जो भारत की विविधता, बहुलवाद और समावेशी विकास को संरक्षित करने के लिए जरूरी हैं.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और विविधता की रक्षा करना सबसे ज्यादा आवश्यक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu