राबड़ी ने ”इतना बाल-बच्चा” वाली टिप्पणी को लेकर नीतीश पर किया पलटवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 May 2024 10:33 PM
राबड़ी ने ”इतना बाल-बच्चा” वाली टिप्पणी को लेकर नीतीश पर किया पलटवार
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नौ बच्चों को लेकर की गयी टिप्पणी पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि कुमार का एक बेटा है और वह उसे भी नहीं संभाल पाए. ‘ पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए राबड़ी ने कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”उनका केवल एक बेटा है, जिसे वह संभालने में असमर्थ हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं. उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे नौ बच्चे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि हमने परिवार के साथ-साथ राज्य भी चलाया है. अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी बच्चे अपने पैरों पर खड़े हैं और अब पति-पत्नी घर चलाते हैं .

जनता दल (यू) के प्रमुख कुमार ने अपनी चुनावी रैलियों में कहा था, ”क्या कोई इतने बच्चे पैदा करता है.ह्व रावड़ी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार और अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए गहन प्रचार कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि चुनाव ”पलट गया है” और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को हार दिख रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य में एक रैली के दौरान चुनाव के बाद तेजस्वी के जेल जाने को लेकर की गयी टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, ”जितनी गाली देना है, जेल भेजना है सब कुछ कर लें. और सब कुछ कर लिया है अब क्या करेंगे . अब तैयार रहे जाने के लिए .”

प्रधानमंत्री के ”परमात्मा द्वारा भेजे जाने” संबंधी कथित बयान पर चुटकी लेते हुए राबड़ी ने पूछा, ”10 साल में परमात्मा भेजे हैं . 10 साल में देश के लिए क्या किये हैं. 10 साल में पैदा हुए हैं . उनको, हमको, सबको परमात्मा जन्म देता है.ह्व राबड़ी ने आरक्षण को बचाने की वकालत करते हुए कहा, ”आरक्षण को लेकर मोदी जी झूठ बोल रहे हैं. कह रहे हैं कि मंगलसूत्र छीनकर मुसलमान को दे देंगे. यही प्रधानमंत्री की बोली है. प्रधानमंत्री विकास, रोजगार और महंगाई पर नहीं, संविधान को बचाने पर नहीं बोल रहे हैं .ह्व उन्होंने कहा, ह्लकोई बुड़बक लड़का भी वैसा भाषण नहीं देगा जैसा वह (मोदी) दे रहे हैं. प्रधानमंत्री अपनी गरिमा को गिरा दिये हैं.” उन्होंने उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की इस टिप्पणी की भी खिल्ली उड़ाई कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजद के शीर्ष नेता अपने घरों से भाग जाएंगे. राबड़ी ने कहा, ”हां, बिल्कुल. हम सभी सम्राट चौधरी के घर पर धावा बोलेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu