राहुल ने हिंदुत्व का अपमान नहीं किया: उद्धव ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM
राहुल ने हिंदुत्व का अपमान नहीं किया: उद्धव ठाकरे
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व का अपमान नहीं किया है. राहुल के लोकसभा में भाजपा पर निशाना साधने वाले भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ठाकरे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद में अपने भाषण के दौरान हिंदुत्व के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा.

ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने राहुल गांधी का भाषण सुना है. हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसमें राहुल जी भी शामिल हैं. राहुल जी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व नहीं है. मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि मैंने भाजपा को छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं.” उन्होंने कहा, “वह (गांधी) भगवान शिव की तस्वीर दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. क्या यह हिंदुत्व है? मुझे नहीं लगता कि राहुल जी ने हिंदुत्व का अपमान किया है. हमारा हिंदुत्व पवित्र है.”

लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने पहले भाषण में गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला और सत्तारूढ. पार्टी के नेताओं पर लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया. चर्चा के दौरान की गई उनकी कुछ टिप्पणियों को बाद में हटा दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu