राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर जिले के 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 03:29 PM
राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर जिले के 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे…
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: आवास न्याय सम्मेलन के मंच स्थल पर सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे है. सांसद राहुल गांधी शासन की विभिन्न योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं. वही पूरे सभा स्थल में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है. लोग अपनी अपनी जगहों पर खड़े होकर सांसद राहुल गांधी की झलक पाने के लिए आतुर है.

‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ। ग्रामीण आवास न्याय योजनांतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 47,090 आवासहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप मंें कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है ।

इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत वाले 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav