राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 11 Jan 2025 02:45 PM
राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सीलमपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि गांधी देश की जनता की आवाज बनकर उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी कोई मुद्दा होता है, गांधी वहां पहुंचते हैं और लोगों की आवाज उठाते हैं। निजामुद्दीन ने कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार को शाम 5:30 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ नाम से जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोग, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे।”

यह दिल्ली में गांधी की पहली रैली होगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital