कुछ देर राहुल गाँधी OBC मुद्दे पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 04:02 PM
कुछ देर राहुल गाँधी OBC मुद्दे पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राहुल गाँधी OBC मुद्दे पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। खबर आ रही है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। जिसमें जाति आधारित गणना और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई.

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा पार्टी के कई वर्ष नेता शामिल हुए.

5 राज्यों में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सभी 5 राज्यों में जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है… हम सभी 5 राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं…” वही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की नाराज़गी है और हमें चुनाव में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी… हमारी पूरी तैयारी है।”

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी कहा, “हम तैयार हैं और पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रमुख विपक्षी(भाजपा) के अंदर घबराहट है… हवा बदल गई है। देश बदलाव चाहता है, इसलिए देश कह रहा है कि भारत जोड़ेगा INDIA जीतेगा।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav