दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 May 2024 11:35 PM
दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब राजस्थान का सामना 24 मई को क्वालिफायर-दो में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 26 मई को फाइनल खेला जाना है।

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस तरह राजस्थान की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई। अब 24 मई को उनका सामना एक और नॉकआउट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। उस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी। जिस तरह से बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक को गले लगाया, ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्तिक का आईपीएल में आखिरी मैच भी था। कार्तिक ने इससे पहले सीएसके को हराने के बाद कहा था कि उन्हें लगा था कि सीएसके के खिलाफ मैच उनके आईपीएल करियर का आखिरी होगा। ऐसे में कार्तिक का करियर खत्म माना जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu