राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण IPL से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 08:28 PM
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण IPL से बाहर
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए. रॉयल्स ने एक बयान में कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चोट के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी और फ्रेंचाइजी सक्रिय रूप से उनके विकल्प की तलाश करेगी.

राजस्थान रॉयल्स ने बयान में कहा, ”संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं.” बयान के अनुसार, ”उन्होंने पिछले मैच में इस चोट के साथ गेंदबाजी जारी रखने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई और फ्रेंचाइजी में हर कोई उनके पूरी तरह से और जल्दी ठीक होने की कामना करता है.” फ्रेंचाइजी ने कहा, ”टीम प्रबंधन उनके विकल्प को अंतिम रूप देने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी.” संदीप रॉयल्स के लिए अब तक सभी 10 मैच खेले हैं और 21 रन पर दो विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सहित नौ विकेट चटकाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu