रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम होगा ‘जेलर’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Jun 2022 06:35 PM
रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम होगा ‘जेलर’
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्मकार नेल्सन दिलीपकुमार के साथ अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम ”जेलर” होगा. शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई. फिल्म का निर्माण ‘सन पिक्चर्स’ के समर्थन से किया जाएगा. यह रजनीकांत की 169वीं फीचर फिल्म होगी. सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड तहत आने वाली कंपनी ‘सन पिक्चर्स’ ने ट्विटर पर फिल्म के शीर्षक के बारे में जानकारी दी.

ट्विटर पोस्ट में लिखा है, ”थलाइवर की 169वीं फिल्म का नाम जेलर है.” नेल्सन अपनी ही लिखी पटकथा पर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म ”बीस्ट” के बाद नेल्सन की ‘सन पिक्चर्स’ के साथ यह दूसरी फिल्म होगी. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे. इससे पहले, बड़े पर्दे पर रजनीकांत की पिछली फिल्म ”अन्नात्थे” थी, जो वर्ष 2021 में आई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu