जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Jun 2023 01:32 PM
जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे…
ऑडियो सुनें

जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे जिसमें वह एक राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालात की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ यहां पहुंचे राजनाथ सिंह का भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू के महापौर रांिजदर शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री सिंह यहां पहुंचते ही जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गये जहां सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करेंगे। इस सम्मेलन में रक्षा विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, शिक्षाविद्, चिकित्सक और युवाओं समेत करीब 1500 विशिष्ट आमंत्रित लोग भाग ले रहे हैं।

रैना ने रविवार को कहा कि इस अराजनीतिक आयोजन में रक्षा मंत्री रक्षा क्षेत्र में तथा देश की और उसके नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर भारत की मजबूत स्थिति के बारे में बात करेंगे। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी एवं सांगठनिक मामलों पर भी चर्चा की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav