रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है गदर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 03:09 PM
रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है गदर
ऑडियो सुनें

रणबीर कपूर की एनिमल दुनियाभर में गर्दा उड़ा रही है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन एक और माइल स्टोन पार कर लिया है. रणबीर कपूर की एनिमल देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढक़र बोल रहा है. इसी के साथ एनिमल की कमाई भी बढ़ती ही जा रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड भी अपने कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा कर रही है. एनिमल की ग्लोबली कमाई के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं. एनिमल को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 12 दिनों में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन एनिमल का दुनियाभर में 757.73 करोड़ का कलेक्शन हो गया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल बुलेट से भी तेज रफ्तार से कमाई कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एनिमल ने रिलीज के 12वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ एनिमल की देशभर में सभी भाषाओं में कुल कमाई 458.12 करोड़ रुपये हो गई है.

रणबीर कपूर की एनिमल अब 500 करोड़ के टारगेट की ओर तेजी से बढ़ रही है. उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर लेगी.इसी के साथ ये फिल्म इस क्लब में शामिल होने वाली साल 2023 की चौथी फिल्म बन जाएगी.

इससे पहले पठान, जवान और गदर 2 500 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी हैं. ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है. वहीं अब इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन कर सनी देओल की गदर 2 से लेकर आमिर खान की दंगल तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इन फिल्मों की 12वे दिन की कमाई की बात करें तो-‘एनिमल’ ने 12वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, गदर 2 ने 12वें दिन 12.1 करोड़ का कलेक्शन किया था, दंगल का 12वें दिन का कलेक्शन 9.81 करोड़ रहा.
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में एक दिसंबर को रिलीज हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav