रणवीर सिंह ने मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतले का किया अनावरण

लंदन. अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया. इसके साथ ही रणवीर सिंह सबसे हालिया भारतीय शख्सियत बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है.

सिंह का मोम का पुतला लगाने को लेकर मूल रूप से 2019 में घोषणा की गई थी, जब अभिनेता को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में ‘मैडम तुसाद ऑफ द फ्यूचर अवार्ड’ मिला था. सिंह की मां अंजू भवनानी यहां प्रतिष्ठित संग्रहालय में पुतलों के अनावरण के अवसर पर उनके साथ थीं.

रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा, ”मेरे लिए यह बेहद अविश्वसनीय क्षण है कि मैं अपनी मां के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने खुद के मोम के पुतलों का अनावरण कर रहा हूं. मुझे याद है कि मैं बचपन में इस करामाती जगह के बारे में आश्चर्य से पढ.ा करता था.” मैडम तुसाद की लंदन शाखा में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे भारतीय सितारों की मोम की मूर्तियां भी हैं.

Related Articles

Back to top button