सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, मुठभेड़ में आरोपी को लगी पुलिस की गोली…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Aug 2024 12:09 PM
सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, मुठभेड़ में आरोपी को लगी पुलिस की गोली…
ऑडियो सुनें

देवरिया: पुलिस हिरासत से फरार हुए, सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक बच्ची पास की एक दुकान पर दूध खरीदने गई थी। तभी दुकान पर खड़े 41 वर्षीय सफीउल्लाह ने उसे दुकान के अंदर ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

चौधरी ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पुलिस रविवार को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। एएसपी ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाते समय पुलिस र्किमयों को धक्का देकर वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की खोज के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। रात्रि में ही कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनू घाट क्षेत्र में एक टीम के साथ आरोपी की मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी को पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया।

चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मर्हिष देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav