शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, मामला उरला थाना क्षेत्र का…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Sep 2024 01:33 PM
शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, मामला उरला थाना क्षेत्र का…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मध्यप्रदेश के मंडला की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ये दुष्कर्म छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव स्थित घर में होना बताया गया है. पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट मध्यप्रदेश के मंडला महिला थाने ‘जीरो’ में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद मामला राजधानी रायपुर के उरला थाने पहुंचा और यहां आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ 376-IPC, 376(2)(n)-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये पूरा मामला उरला थानाक्षेत्र का है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रार्थिया ने जो मंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक वो बीए की छात्रा है और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को शादी का झांसा देकर अंजाम दिया. करीब 1 वर्ष तक दोनो के बीच संबंध बने और अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है. जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचा और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

रायपुर पुलिस अब इस मामले में प्रार्थिया और आरोपी युवक दोनो का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमों के मुताबिक गिरफ्तारी होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav