आम जनता के लिए 21 से 29 जनवरी तक बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन

नयी दिल्ली: आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बींिटग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन (र्सिकट-एक) 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी। र्सिकट-एक राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत का वह हिस्सा है, जहां तक आगंतुक जाते हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बींिटग रिट्रीट समारोह के कारण 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन (र्सिकट-एक) में आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा।’’ गणतंत्र दिवस की वार्षिक परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक बींिटग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित किया जाता है, जो कर्तव्य पथ के पश्चिमी छोर पर राष्ट्रपति भवन के निकट स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button