रतन टाटा हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए सर्मिपत थे: मुख्यमंत्री यादव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 03:21 PM
रतन टाटा हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए सर्मिपत थे: मुख्यमंत्री यादव
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक महान उद्योगपति और बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए सर्मिपत थे।

टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 साल के थे। यादव ने एक बयान में कहा कि टाटा का निधन न केवल उद्योग के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘देश ने एक महान उद्योगपति और एक बहुत संवेदनशील आत्मा को खो दिया है, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए सर्मिपत थे।

उनके निधन से न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के उद्योग जगत में एक शून्य पैदा हो गया है।’’ यादव ने कहा कि वह बाबा महाकाल (उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के देवता) से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस अपार क्षति से उबरने की शक्ति मिले।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav