रायुडू ने ‘आईपीएल से संन्यास’ की घोषणा के बाद वापस लिया फैसला

मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे की उथल-पुथल एक बार फिर सामने आई जब अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने सोशल मीडिया पर ‘ आईपीएल से संन्यास’  की घोषणा की, लेकिन एक घंटे के अंदर टीम प्रबंधन द्वारा संपर्क किए जाने के बाद इस वह इस फैसले से पीछे हट गए.चेन्नई की टीम पहले ही प्ले-आॅफ की दौड़ से बाहर हो गयी है . टीम के हालांकि अभी कुछ मैच बाकी हैं. पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा ‘चोटिल’ होने के कारण पहले ही टीम का साथ छोड़कर अपने घर चले गये है. इस घटना ने हालांकि इन अटकलों को हवा दिया कि उनका प्रबंधन के साथ विवाद हो गया है. रायुडू ने शनिवार की सुबह ट्विटर के जरिये इस लीग से संन्यास की घोषणा की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button