कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 09:56 PM
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज अगले साल के लिए स्थगित कर दी गई है. फिल्म पहले 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन कंगना ने ही किया है. कंगना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउन्ट पर यह जानकारी साझा की.

उन्होंने कहा, ”हमने ‘इमरजेंसी’ को 24 नवंबर 2023 को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन मेरी एक के बाद एक फिल्मों के रिलीज होने की वजह से हमने फिल्म को अगले साल (2024 में) रिलीज करने का निर्णय लिया है.” उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि रिलीज की नयी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

‘इमरजेंसी’ भारत के राजनीतिक इतिहास के महत्वपूर्ण दौर पर आधारित एक फिल्म है, जिसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक अहम भूमिका में दिखाई देंगे. ‘पिंक’ फिल्म के लिए मशहूर रितेश शाह ने ‘इमरजेंसी’ की पटकथा और संवाद लिखे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu