करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज जुलाई तक टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Feb 2023 07:17 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता करण जौहर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अब 28 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्मकार ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी. जौहर ने लिखा, ‘‘ वे कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए एक शानदार कहानी की मिठास बढ़ाने के लिए हम और प्यार के साथ आ रहे हैं. रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार और अब ये अनोखी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को देखिए. ’’

‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी इस फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले भी दो बार बदला गया है. इससे पहले फिल्म को इसी साल 10 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में यह तारीख बदलकर 28 अप्रैल कर दी गई थी. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक पारिवारिक ड्रामा है. इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu