भारतीय पर्यटक उद्योग के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और आकर्षक स्थल बताया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Oct 2024 01:05 PM
भारतीय पर्यटक उद्योग के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और आकर्षक स्थल बताया
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: भारतीय पर्यटन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत, खासतौर से उत्तर प्रदेश को सिंगापुरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पूरे भारत की यात्रा करना सुरक्षित और आसान है।

उन्होंने सिंगापुर में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक हुए एक यात्रा व्यापार कार्यक्रम ‘आईटीबी एशिया’ में यह टिप्पणी की। ‘सीएएल इंडिया टूर्स एंड ट्रैवल’ का नेतृत्व करने वाले राहुल वाधवा ने कहा, ‘‘हमें विदेशी यात्रियों को उत्तर प्रदेश के आकर्षक स्थलों और आगरा के प्रतिष्ठित ताज महल के अलावा भी राज्य के अन्य प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बताने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश के यात्रा एजेंसी कारोबार में 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया है। ‘जातक ट्रैवल्स’ के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ंिसह ने भारत में सुरक्षा को लेकर सभी भ्रांतियों तथा गलतफहमतियों को खारिज करते हुए कहा कि पूरे भारत की यात्रा करना सुरक्षित और आसान है।

वाराणसी स्थित यात्रा समूह के प्रमुख ने कहा, ‘‘देशभर तथा उत्तर प्रदेश में अत्यधिक अच्छी सुविधाएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटक स्थल और सुविधाएं विश्व स्तरीय हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav