मणिपुर में शांति व सामान्य स्थिति बहाल करना सर्वोपरि: एन. बीरेन सिंह

इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन ंिसह ने शुक्रवार को कहा कि जातीय-संघर्ष से ग्रस्त राज्य में शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ंिसह ने लोगों से राज्य में तीन मई से शुरू हुई जातीय ंिहसा के कारण बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए दोगुनी मेहनत करने का आह्वान किया।

सद्भावना दिवस के अवसर पर बीरेन ंिसह ने राज्य के कल्याण और एकता के लिए सकारात्मक सुझाव व सलाह मांगी।
सद्भावना दिवस का कार्यक्रम 20 अगस्त के बजाय शुक्रवार को आयोजित किया गया, क्योंकि यह दिन सप्ताहांत में पड़ेगा।
उन्होंने कहा, ह्लशांति व सामान्य स्थिति बहाल करना सर्वोपरि है। सभी को ऐसी टिप्पणी करने और चर्चा में शामिल होने से बचना चाहिए, जो दूसरे समुदाय के लिए परेशान करने वाली हो सकती है।

उन्होंने कहा, ह्लविचारों में मतभेद होगा, लेकिन लोगों को अपने स्वार्थों को परे रखकर सामान्य हितों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। अब मुख्य उद्देश्य शांति बहाली है। बीरेन ंिसह ने कहा, ह्ललोगों को दोगुनी मेहनत करनी चाहिए, ताकि विकास फिर से गति पकड़े और राज्य एक बार फिर एकता एवं प्रगति के पथ पर बढ़े, जिस पर वह पिछले छह वर्षों से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य में केंद्रीय नेताओं के समर्थन, मार्गदर्शन और निगरानी के लिए उनकी सराहना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button