रुद्रांक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Feb 2023 07:53 PM
ऑडियो सुनें

काहिरा. गत विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने मंगलवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारत का दबदबा बनाए रखा. भारत अब प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीत चुका है. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रुद्रांक्ष ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के मैक्समिलियन उल्बरिच को 16-8 से हराया.

रुद्रांक्ष रैंंिकग दौर में भी 262.0 अंक के साथ शीर्ष पर रहे थे जबकि उल्बरिच ने 260.6 अंक जुटाए थे. इससे पहले रुद्रांक्ष ने क्वालीफिकेशन दौर में 629.3 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए रैंंिकग दौर में जगह बनाई थी. पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और हृदय हजारिका रैंंिकग दौर में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए.

भारतीय निशानेबाजों ने सोमवार को मिश्रित टीम एयर पिस्टल और राइफल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे. आर नर्मदा नितिन और रुद्रांक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. रविवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले वरूण तोमर ने इसके बाद रिदम सांगवान के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu