पिछले साल अजरबैजानी विमान दुर्घटना के लिए रूसी वायु रक्षा प्रणाली जिम्मेदार थी: पुतिन

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिसंबर में अजरबैजान के एक विमान को मार गिराने के लिए रूस की वायु रक्षा प्रणाली जिम्मेदार थी. इस घटना में 38 लोग मारे गए थे. उन्होंने दुर्घटना के लिए पहली बार जिम्मेदारी स्वीकार की.
पुतिन ने यह बयान ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव के साथ बैठक में दिया, जहां दोनों पूर्व सोवियत राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान 25 दिसंबर, 2024 को बाकू से रूसी गणराज्य चेचन्या की क्षेत्रीय राजधानी ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. अजरबैजान के अधिकारियों ने कहा कि विमान दुर्घटनावश रूसी वायु रक्षा प्रणाली की गोलीबारी की चपेट में आ गया, फिर उसने पश्चिमी कजाकिस्तान में उतरने का प्रयास किया, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव से इस घटना के लिए माफी मांगी है. पुतिन ने इसे ”दुखद घटना” बताया है, लेकिन जिम्मेदारी स्वीकार करने से परहेज किया था. इस बीच, अलियेव ने इस घटना को ”दबाने” की कोशिश करने के लिए मॉस्को की आलोचना की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button