रूसी कृष्ण भक्तों ने भजन गाकर कजान में प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 07:46 PM
रूसी कृष्ण भक्तों ने भजन गाकर कजान में प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत
ऑडियो सुनें

कजान. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत इस्कॉन के कृष्ण भक्तों द्वारा संस्कृत स्वागत गीत, रूसी नृत्य और कृष्ण भजन के साथ किया गया. भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल कॉर्स्टन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. वे भारतीय तिरंगा लेकर नारे लगा रहे थे. कई लोग अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेते भी दिखे. जब प्रधानमंत्री ने उनमें से कुछ लोगों से हाथ मिलाया तो उन्होंने संस्कृत में एक स्वागत गीत गाया.

पारंपरिक भारतीय परिधान पहने रूसी कलाकारों की एक टीम ने रूसी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे मोदी ने बड़ी दिलचस्पी से देखा. इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्ण कॉन्शसनेस (इस्कॉन) के कुछ भक्तों ने कृष्ण भजन की प्रस्तुति भी दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक अद्भुत जुड़ाव. कजान में स्वागत के लिए आभारी हूं. भारतीय समुदाय ने अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता भी उतनी ही खुशी देने वाली है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu