‘सलार’ ने 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 02:40 PM
‘सलार’ ने 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया…
ऑडियो सुनें

मुंबई: प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सलार: पार्ट 1-सीजफायर’ ने वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्माण ‘होम्बले फिल्म्स’ ने किया है और इसके निर्देशक प्रशांत नील हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी भूमिका निभाई है।

यह फिल्म 22 दिसंबर को तेलुगू, कन्नड, तमिल, मलयालम और ंिहदी भाषा में रिलीज हुई। निर्माताओं ने ‘सलार’ के आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर कमाई के आंकड़े साझा किए। निर्माताओं ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ह्वफिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स आॅफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ह्व काल्पनिक शहर खानसार की पृष्ठभूमि में बनी ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ दो दोस्तों देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में श्रुति हसन, ईश्वरी राव, जगतपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav