मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेंसिग लीग (आईएसआरएल)’ के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। पिछले साल अपने शुरूआती सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स के परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली इस लीग ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी छवि और व्यापक लोकप्रियता लीग के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव लायेगी। यह साझेदारी आईएसआरएल जैसे मुख्यधारा के मनोरंजक खेल को नये युग में ले जायेगी।
सलमान ने लीग से जुड़ने पर कहा, ‘‘ मैं उस चीज का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं जिसे (मोटरसाइकिल और मोटरस्पोर्ट्स) लेकर मैं बहुत भावुक रहता हूं। आईएसआरएल दीर्घकालिक योजना के साथ वास्तव में क्रांतिकारी पहल है। इस लीग में मनोरंजन का बहुत महत्व है और यह जुनून और कौशल के साथ ऐसे नायकों को बनाने की क्षमता रखता है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। हम ‘सुपरक्रॉस’ को भारत में एक घरेलू नाम बनाने और अपने राइडर्स को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’’
सलमान खान ‘इंडियन सुपरक्रॉस रेंसिग लीग’ के ब्रांड दूत बने
Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 12 Mar 2025 03:10 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़: कम से कम 17 की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
- 2 भाजपा के कृषि मंत्री कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पहुंचे, उधर कार्यकर्ता बाट जोहते रह गए, अब मंत्री की शिकायत संगठन तक पहुंची
- 3 Rass Garba : परी हूं मैं.. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला छत्तीसगढ़ पहुंची तो उन्होंने रास गरबा खेलने की खूबसूरत अदा दिखाई.. वीडियो देखिए
- 4 8th Pay Commission : बेसिक पे हो सकता है 69 हजार, कर्मचारियों की वेतन आयोग से 5 बड़ी डिमाण्ड
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By navabharat digital