मुंबई. अभिनेता सलमान खान “बिग बॉस ओटीटी हिन्दी” के आगामी दूसरे संस्करण की मेजबानी करेंगे. जियो सिनेमा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. जियो सिनेमा पर 17 जून से रिएलिटी सीरीज का निशुल्क प्रसारण किया जाएगा. जियो सिनेमा ने लोकप्रिय सीरीज का टीजर जारी करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ह्लहर किसी के पसंदीदा सलमान खान भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर आने के लिए तैयार हैं. और इस बार लगाएंगे भी और बचाएंगे भी आप. बिग बॉस ओटीटी देखने के लिए तैयार हो जाइए. बिग बॉस ओटीटी 17 जून से जियो सिनेमा पर. “बिग बॉस ओटीटी” के पहले संस्करण की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर ने की थी. पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं. दूसरे सीजन के प्रतिभागियों की सूची अभी जारी नहीं की गई है.
‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन की मेजबानी करेंगे सलमान खान, 17 जून से होगी शुरुआत
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 10:50 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर, भाजपा नेत्री से हुए विवाद के बाद की गई शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन, जानिए पूरा विवाद
- 2 BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का 2 दिवसीय प्रवास 25 से, सांसद, मंत्री और विधायकों की रिपोर्ट तैयार होगी, मिशन 2028 पर फोकस
- 3 Asam News कामाख्या मंदिर के लिए बनेगा रोपवे..जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गठित SIT की जांच पर सवाल, असम की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में
- 4 Odisha News ओडिशा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आरबीआई डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: